फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intercity coach's AC breaks down for second day

Bareilly News: इंटरसिटी के कोच का एसी दूसरे दिन भी खराब, विशेष ट्रेनों ने कराया इंतजार

Tue, 18 Jun 2024 05:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Intercity coach's AC breaks down for second day
बरेली। दिल्ली-बरेली के बीच चलने वाली 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच का एसी सोमवार को भी खराब हो गया। दिल्ली से चलने के बाद मुरादाबाद के करीब ट्रेन के कोच नंबर पी-1 का एसी जवाब दे गया। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर उसे ठीक किया जा सका। रविवार को भी इसी ट्रेन के कोच का एसी खराब हुआ था। दूसरी ओर, भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली होकर गुजरने वाली 04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन तीन घंटे, 05023 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे, 05309 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन सात घंटे, 05310 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन आठ घंटे, 04028 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन तीन घंटे, 05024 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में 14649 सरयू-समुना एक्सप्रेस दो घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस व 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस व 13151 कोलकाता एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस तीन घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से मुरादाबाद-बरेली रेल खंड में दुगनपुर स्टेशन यार्ड में ब्लॉक के कारण 24 जून तक 21 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को 18 से 22 जून और 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को 19 से 23 जून तक जंक्शन के बजाय बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को 19 से 23 जून तक और 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 22 जून को बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इन ट्रेनों को रामपुर की जगह चंदौसी होते हुए चलाया जाएगा। राजधानी एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में 24 जून तक तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed