{"_id":"61e5b427a26c6d50bf2f8a2a","slug":"inter-student-put-objectionable-photo-of-cm-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंटर के छात्र ने फेसबुक पर डाला सीएम का आपत्तिजनक फोटो, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंटर के छात्र ने फेसबुक पर डाला सीएम का आपत्तिजनक फोटो, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 17 Jan 2022 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के सहसवान निवासी इंटर के छात्र ने मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। छात्र के नाबालिग होने पर उसे हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वह सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
बताया जाता है कि छात्र ने एक दिन पहले फेसबुक पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो डाला था। उसे देखकर तमाम लोगों ने विरोध किया। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
इस पर थाना पुलिस ने रविवार रात आरोपी किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सोमवार सुबह आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद उसे जुबेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया।