फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inter-state opium smuggling gang busted by STF six accused arrested in bareilly

Bareilly News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

बरेली एसटीएफ यूनिट ने अंतरराज्यीय स्तर पर अफीम व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने आरोपियों से 4.131 किलो अफीम बरामद की है। 

विज्ञापन
Inter-state opium smuggling gang busted by STF six accused arrested in bareilly
तस्करी के आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली में स्थानीय एसटीएफ यूनिट ने अंतरराज्यीय स्तर पर अफीम व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 4.131 किलो अफीम बरामद कर ली। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेजा है।

विज्ञापन


एसटीएफ बरेली इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर ने बताया कि एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने कैंट थाना क्षेत्र में जंक्शन रोड से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों में आंवला थाने के देवकोला गांव निवासी तेजराम, मनौना गांव निवासी अंकित सिंह, बिलौरी गांव निवासी शेर सिंह, सुभाषनगर थाने के करेली गांव निवासी राजकुमार उर्फ देवांश वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


दो आरोपी झारखंड के रहने वाले 
साथ ही झारखंड के जिला चतरा के थाना इटखोरी के गांव नगवां निवासी चंदन यादव व झारखंड के ही जिला हजारीबाग के थाना न्यूरी कर्मा दादपुर निवासी मंटू कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4.131 किलो अवैध अफीम, दो कार, छह मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। बताया कि मामले में कैंट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि चंदन यादव और मंटू कुमार ने बताया है कि वे रांची निवासी सुदेश यादव से अफीम लेकर बरेली में चिह्नित स्थानों पर पहुंचाते थे। खरीदार रकम सीधे सुदेश को ऑनलाइन भेजते थे। तेजराम, शेर सिंह और अंकित सिंह ने बताया कि वे सुदेश से माल लेकर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और बरेली तक सप्लाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed