Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions to make concrete arrangements for wheat procurement

Bareilly News: गेहूं खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

Wed, 08 Apr 2026 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 Apr 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make concrete arrangements for wheat procurement
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए।
विज्ञापन

इस वर्ष गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि की है, जिसके बाद अब नया मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सभी क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक क्रियाशील रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि केंद्रों पर तिरपाल, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र और सफाई के उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था हो ताकि खराब मौसम में फसल को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार खरीद प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें बटाईदार किसानों को भी पंजीकरण और बिक्री की सुविधा दी गई है।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि ई-पॉप मशीन और डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर) के प्रयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed