फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions for adding farmers left out in sugarcane crop survey

Bareilly News: गन्ना फसल सर्वे में छूटे किसानों को जोड़ने के निर्देश

Fri, 22 Aug 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions for adding farmers left out in sugarcane crop survey
उप गन्ना आयुक्त ने किया सर्वे सट्टा प्रदर्शन का औचक निरीक्षण
विज्ञापन




बरेली। इन दिनों गांवों में सर्वे सट्टा प्रदर्शन चल रहा है। इसके क्रम में बृहस्पतिवार को उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने फरीदपुर चीनी मिल क्षेत्र के गांव रमपुरा कमन पहुंचे थे। इनके साथ ही फरीदपुर के गन्ना विकास परिषद और सहकारी गन्ना विकास समिति के कर्मी भी थे। इस दौरान उपायुक्त को चीनी मिल कर्मी एवं राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक मौके पर उपस्थित मिले।

उपायुक्त ने देखा कि गांव में किसानों को 63 काॅलम की चेकलिस्ट दिखाई जा रही थी। मौके पर किसानों को बेसिक कोटा, कृषि योग्य भूमि, गन्ना क्षेत्रफल, आधार एवं बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि सूचनाओं को पढ़कर सुनाया जा रहा था। चेकलिस्ट के अंत में किसानों के हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। किसानों से उनकी गन्ने की फसल से संबंधित आंकड़ों का मिलान किया जा रहा था। इससे कि पेराई सत्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कर्मियों से कहा कि 30 सितंबर तक नए गन्ना किसानों को समिति का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान औसत से अधिक उपज बढ़ोत्तरी दर्ज कराना चाहता है तो वह गन्ना समिति कार्यालय जाकर 200 रुपये की रसीद कटवा ले। इसके अलावा उन्होंने कर्मियों से यह भी कहा कि गन्ना रकबा सर्वे के दौरान एक परिवार के एक ही व्यक्ति के नाम रकबा दर्ज कर दिया गया है। इसलिए सट्टा प्रदर्शन में ऐसे किसानों को चिह्नित कर उनके परिवार के उन लोगों के भी नाम सट्टे में जोड़े, जिनके नाम सर्वे में छूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के समय उपायुक्त ने गन्ने के खेत पर जाकर रोग कीट के प्रकोप एवं बाढ़/पानी से ग्रसित फसल के बारे में भी जाना। गन्ना समिति कार्यालय के निर्मित नए भवन का भी निरीक्षण किया और सचिव को शीघ्र ही नए भवन में कार्यालय स्थानांतरण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed