{"_id":"67b3a338202c68d68f00097b","slug":"instructions-cabins-will-be-removed-in-restaurants-cctv-cameras-will-be-installed-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103904-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश : रेस्तराओं में केबिन हटेंगे, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश : रेस्तराओं में केबिन हटेंगे, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में खुले आधा दर्जन रेस्तराओं में केबिन को बनाकर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के गो रक्षा समिति के जिला प्रमुख प्रिंस गुप्ता ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सभी रेस्तराओं को केबिन हटाकर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस को दी तहरीर में प्रिंस गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कस्बे में छह से अधिक रेस्टोरेंट हैं। यहां केबिन बनाकर नाबालिगों व विद्यार्थियों को प्रति घंटे किराये पर दिया जा रहा है, जिससे अश्लीलता फैल रहा है। इसको रोकने के प्रयास नहीं हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में किसी दिन कोई हादसा भी हो सकता है।
मामले की शिकायत मिलते ही कोतवाल राहुल सिंह ने उपनिरीक्षक अभिषेक नागर के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। टीम ने रेस्तराओं के संचालकों को हिदायत दी है कि केबिन को खुले में स्थापित कर नाबालिगों को प्रवेश न देने व कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि दोबारा ऐसी शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
--
तीन दिन पहले मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
इसी मामले को लेकर तीन दिन पहले एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पिज्जा हट के सामने कुछ शरारती तत्व एक किशोरी और उसके साथ आए युवक से मारपीट कर रहे हैं। गो रक्षा प्रमुख का कहना है कि आए दिन यह नजारा देखने को मिलता है।
--
मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिज्जा हट व रेस्टोरेंट संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा और केबिन को खुला रखंे।
-राहुल सिंह, कोतवाल