फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspiration from uncle led to victory: Vishal

चाचा से मिली प्रेरणा ने दिलाई जीत : विशाल

Sun, 10 Dec 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 10 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inspiration from uncle led to victory: Vishal
बरेली। विश्वविद्यालय के सिंथेटिक ट्रैक पर फिनिश लाइन को छूने के बाद एथलीट विशाल शेरवाल ने अपने जूते उतारकर उन्हें चूमा और आसमान की ओर देखकर इस जीत के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने 10 हजार मीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया है। बताया कि चाचा की प्रेरणा से यह मुकाम मिला है।
विज्ञापन

विशाल एसएस कॉलेज शाहजहांपुर में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। वह शामली के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं। बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। खेल की तैयारी में काफी धन लगता है। प्रदेश में ही बेहतर खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। वर्तमान में वह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारी कर रहे हैं। एथलेटिक्स में कॅरिअर बनाने के सवाल पर कहा कि उनके चाचा एथलीट हैं। वह सेना में सेवाएं दे रहे हैं। उनसे प्रेरित होकर बचपन में ही एथलीट बनने का सपना देखा था। इसे पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं। शुरुआत में गांव में ही अभ्यास किया। इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बेहतर सुविधाओं के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशाल सोशल मीडिया पर भी एथलेटिक्स से जुड़े वीडियो डालकर युवाओं को प्रेरित करते हैं। विशाल ने कहा कि इस मुकाबले की सबसे रोचक बात यह रही कि तीनों स्थान पर एक ही प्रशिक्षण केंद्र के एथलीटों ने कब्जा जमाया। संवाद
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article