फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector suspended on charges of land grabbing in Bareilly

Bareilly News: जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में दरोगा पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित

Fri, 05 Jul 2024 10:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 10:11 AM IST
सार

जमीन के विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई करने के आरोप में एसएसपी ने रामनगर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी ने एक किसान की जमीन पर दूसरे का कब्जा करा दिया था। 

विज्ञापन
Inspector suspended on charges of land grabbing in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले में पुलिस का कारनामा सामने आया है। रामनगर चौकी प्रभारी ने जमीन विवाद के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई कर दी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। इस पर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
मऊ चंदपुर निवासी सालिकराम वर्मा अपनी कृषि भूमि पर कई साल से काबिज हैं। आरोप है कि रामनगर पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने विपक्षी बुद्धि सिंह निवासी तिगरा खानपुर को उनकी जमीन पर कब्जा करा दिया। उन्हें पता लगा तो वह इसकी शिकायत करने रामनगर चौकी पहुंचे। आरोप है कि चौकी प्रभारी पवन कुमार ने उन्हीं को बेइज्जत कर उनसे दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन


सालिकराम वर्मा ने पवन कुमार पर आरोप लगाकर शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी ने शिकायत का संज्ञान लेकर सीओ से जांच कराई। इसमें चौकी प्रभारी नियम के विपरीत कार्य करने के दोषी मिले। लापरवाही व संलिप्तता के आधार पर एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed