फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector suspended for misbehavior with lady constable in bareilly

Bareilly: दरोगा ने मांगा महिला सिपाही का नंबर, मैसेज भेजकर किया परेशान; एसएसपी ने किया निलंबित

Sun, 14 Jan 2024 09:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 09:18 AM IST
सार

बरेली के भमोरा थाने के दरोगा पर महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सिपाही ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर दरोगा का निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Inspector suspended for misbehavior with lady constable in bareilly
भमोरा थाने का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महिला सिपाही को गैरजरूरी मैसेज कर परेशान करने और दुर्व्यवहार के मामले में भमोरा थाने के दरोगा चंद्रपाल फंस गए हैं। महिला सिपाही ने साक्ष्यों के साथ शिकायत की थी। इस पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


भमोरा थाने के दरोगा चंद्रपाल सिंह के खिलाफ एक महिला सिपाही ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत की थी कि दरोगा अक्सर उससे दुर्व्यवहार करते हैं। कुछ समय से दरोगा उसका व्हाट्सएप नंबर मांग रहे थे। 
विज्ञापन


सिपाही ने उनके पद का लिहाज करके नंबर दे दिया तो व्हाट्सएप पर अनावश्यक मैसेज करने लगे। दरोगा के मैसेज से वह परेशान हो गई। जब दरोगा की हरकतें बंद नहीं हुईं तो महिला सिपाही ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आरोप सही मिले 
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मामले की जांच कराई तो दरोगा पर लगे आरोप काफी हद तक सही साबित हुए। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने की स्थिति मिली। 

एसएसपी ने दायित्वों के विपरीत कार्य कर स्वेच्छाचारिता और कदाचार का परिचय देने पर दरोगा चंद्रपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सीओ आंवला को विभागीय जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed