फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector son body found in drain in Bareilly

Bareilly: नाली में पड़ा मिला दरोगा के बेटे का शव, घुटने तक उतरी थी पैंट; दूसरी पत्नी का बेटा था अमन

Sun, 14 Jul 2024 08:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 14 Jul 2024 08:01 PM IST
सार

बरेली में एक युवक का नाली में शव मिला। शव की शिनाख्त शाहजहांपुर में तैनात दरोगा के बेटे का अमन के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Inspector son body found in drain in Bareilly
नाली में मिला दरोगा के बेटे का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में तैनात दरोगा के बेटे का शव रविवार को मिनी बाईपास पर जीएन सिटी कॉलोनी के पास नाली से बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि नशे में युवक नाली में डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


मिनीबाईपास पर जीएन सिटी कॉलोनी वाली रोड पर रविवार शाम करीब चार बजे कुछ राहगीरों ने नाली में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी नगर चौकी को सूचना दी। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इज्जतनगर इंस्पेक्टर, चौकी पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को नाली से बाहर निकाला गया। तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक आधार कार्ड मिला। इससे शव की शिनाख्त हो सकी। शव 22 वर्षीय अमन का था। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास रहता था। युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। उसकी पैंट घुटने तक उतरी हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस कर्मियों को पता चला कि शव दरोगा के बेटे का है। 
विज्ञापन


इज्जतनगर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि अमन शाहजहांपुर जिले में तैनात दरोगा सुनील का पुत्र है। दरोगा की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी साथ रहती है। जबकि दूसरी पत्नी यहां रहती है। अमन उनका ही बेटा है। दरोगा का दूसरी पत्नी के यहां कम ही आना-जाना है।  घटना की जानकारी दरोगा को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि अमन नशे का आदि था। जिस नाली में उसका शव मिला है वह तीन-चार फीट चौड़ी व काफी गहरी है। आशंका जताई जा रही है कि नशे में वह लघुशंका करने बैठा और नाली में गिर पड़ा। इसके बाद उठ नहीं सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed