फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Inspector Raj is over .. There will be more changes'

‘इंस्पेक्टर राज खत्म.. अभी और बदलाव होंगे’

Mon, 24 Feb 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
'Inspector Raj is over .. There will be more changes'
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने व्यापारियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला, बरेली

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बोले- व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अब इंस्पेक्टर नहीं सेवा प्रदाता जाएंगे
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने व्यापारियों को किया सम्मानित

बरेली। केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा है कि कारोबारी और श्रमिकों के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए कानूनों में संशोधन किए गए हैं। इसके तहत किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अब इंस्पेक्टर नहीं जाएंगे, उसकी जगह सेवा प्रदाता पहुंचेंगे। इन बदलावों से श्रमिकों और कारोबारियों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि उनकी समस्याएं भी हल होंगी।
जंक्शन मार्ग स्थित एक लॉन में आयोजित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने कहा है कि 44 श्रम कानूनों को घटाकर चार करने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। इसमें श्रमिकों के काम के घंटे और वेतन मिलने की तिथि भी तय की जा रही है। साथ ही श्रमिक भर्ती से पहले ही नियोक्ता को स्वास्थ्य परीक्षण भी कराना होगा। इंस्पेक्टर राज खत्म किया जा रहा है। अब किसी भी प्रतिष्ठान पर इंस्पेक्टर नहीं सेवा प्रदाता जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन कोड अभी संसदीय समिति में विचाराधीन है। सबसे सुझाव मांगकर संशोधन किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रमुख व्यापारियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने श्रम योगी सम्मान और व्यापारी पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऋतु राज बास ने किया। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा नेता गुलशन आनंद, ललित अवस्थी, छंगामल मौर्य, अतुल कपूर, अधीर सक्सेना, रवि बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक राजेश अग्रवाल रहे कार्यक्रम से दूर

बरेली। कैंट विधायक भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। हालांकि निमंत्रण पत्र पर उनका नाम विशेष अतिथि तौर पर अंकित था। मुख्य अतिथि संतोष गंगवार थे। राजेश का कार्यक्रम में न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed