फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector Fatehganj West and five policemen suspended for friendship with Bareilly smack smuggler Sonu Kalia

UP: स्मैक तस्कर सोनू से दोस्ती में नपे इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी और 5 पुलिसकर्मी, व्हाट्सएप पर संपर्क में थे

Tue, 22 Aug 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Aug 2023 11:12 AM IST
सार

स्मैक तस्कर सोनू कालिया से दोस्ती में इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी और पांच पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। ये सभी व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क में थे। इसीलिए सोनू की गिरफ्तारी में देर हुई। एसएसपी ने अपने पीआरओ ललित मोहन को फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
Inspector Fatehganj West and five policemen suspended for friendship with Bareilly smack smuggler Sonu Kalia
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के चर्चित स्मैक तस्कर सोनू कालिया को तीन दिन पहले जेल भेजने के बाद उससे दोस्ती निभा रहे पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के साथ ही कई थानों और एसओजी के पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


इन लोगों पर आरोप है कि व्हाट्सएप के जरिए सोनू कालिया के संपर्क में रहते थे और उसे विभागीय कार्रवाई की जानकारी साझा करते रहते थे। इसकी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी में देर हुई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पर रिश्वतखोरी जैसे और भी आरोपों की पुष्टि हुई है। उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ ललित मोहन को फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed