फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector accused of indecency, threat to leave home

Bareilly News: दरोगा पर अभद्रता का आरोप, घर छोड़ने की धमकी

Sun, 17 Sep 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of indecency, threat to leave home
शेरगढ़। मोहल्ला कस्बावान निवासी दंपती ने शेरगढ़ थाने में तैनात दरोगा रणधीर सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाकर घर छोड़ने की धमकी दी है। दरवाजे पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर भी लगा दिया। मामले में पुलिस का दावा है कि रिकवरी वारंट तामील कराने पहुंचे दरोगा के साथ दंपती ने अभद्रता की। अब दबाव बनाने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि एक मामले को लेकर भी उनसे रिकवरी होनी है। इसको लेकर दरोगा उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं। वह किसी भी समय घर आ जाते हैं। पत्नी ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने अभद्रता की। डर है कि दरोगा पत्नी के साथ कभी भी गलत हरकत कर सकते हैं। वहीं, दरोगा का कहना है कि आरोपी ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी ने गुजारा भत्ता के लिए केस किया है। आरोपी की दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। दोष सिद्ध न होने की वजह से मामले को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

रिकवरी के लिए ही वह आरोपी के घर गए थे। अभद्रता का आरोप गलत है। दबाव बनाने की मंशा से ऐसा किया गया है। घर छोड़ने की बात भी गलत है। वह लोग अपने घर पर मौजूद हैं। मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दरोगा पर लगाए गए आरोप जांच में गलत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed