इंस्पेक्टर ने विवाहिता से की दरिंदगी: दंपती के बीच विवाद में महिला से शादी का वादा कर बनाए संबंध, दो दिन रखा
इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर क्रांतिवीर के खिलाफ बुधवार रात थाना कैंट में शाहजहांपुर निवासी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पति से चल रहे विवाद में हमदर्दी जताते हुए क्रांतिवीर ने शादी का झांसा देकर उसे फंसा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इज्जतनगर थाने का इंस्पेक्टर क्राइम क्रांतिवीर फरार हो गया है। वहीं, पीड़ित महिला भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। चर्चा है कि इंस्पेक्टर के दबाव में महिला बयान दर्ज कराने नहीं आ रही है।
इंस्पेक्टर क्रांतिवीर के खिलाफ बुधवार रात थाना कैंट में शाहजहांपुर निवासी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पति से चल रहे विवाद में हमदर्दी जताते हुए क्रांतिवीर ने शादी का झांसा देकर उसे फंसा लिया। फिर इंस्पेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाए और 24 फरवरी 2021 को कचहरी लाकर शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। कैंट स्थित आवास में दो दिन तक रखकर भी इंस्पेक्टर ने उसके साथ संबंध बनाए।
इसी बीच पीड़िता को आरोपी के शादीशुदा और दो बच्चे होने की जानकारी हुई तो इंस्पेक्टर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने आईजी रेंज रमित शर्मा से शिकायत की, जिसके बाद बुधवार रात इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करा दी।
इस मामले ने कैंट पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की बात कही और इसका फायदा उठाकर ही आरोपी इंस्पेक्टर फरार हो गया। अब चर्चा है कि इंस्पेक्टर के दबाव के चलते महिला बयान कराने नहीं आ रही है। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।