{"_id":"682654605d43b37c1c0a8ed6","slug":"inspection-of-the-site-of-the-proposed-police-post-in-gausganj-bareilly-news-c-4-1-bly1039-641259-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गौसगंज में प्रस्तावित पुलिस चौकी की जगह का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गौसगंज में प्रस्तावित पुलिस चौकी की जगह का किया निरीक्षण
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर सीओ और थाना अध्यक्ष शाही पहुंचे
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में आठ महीने से पुलिस चौकी प्रस्तावित है। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने जाकर नवीन भूमि चिह्नित की थी। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी और थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण करने पहुंचे।
शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में पिछले साल 19 जुलाई को मोहर्रम को लेकर गांव में सांप्रदायिक बवाल हो गया था, जिसमें पूर्व प्रधान हीरालाल के पुत्र तेजपाल की हत्या कर दी गई थी। दर्जन भर लोग घायल हुए थे, जिसमें दूसरे समुदाय के 55 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। सारे लोग गांव से पलायन कर गए थे। प्रशासन के सहयोग से कुछ परिवारों को फरवरी माह में बसाया गया है। गांव में एक मकान में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई हैं। शासन स्तर से गौसगंज के लिए एक पुलिस चौकी का प्रस्ताव गया था, जिसके लिए जगह चिह्नित करने के बाद यहां पुलिस अफसर निरीक्षण करने पहुंचे। संवाद