{"_id":"5d6447a58ebc3e017e52a34a","slug":"inquiry-bareilly-news-bly3736960109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच लटकाए बैठे हैं साहब.. बदसलूकी बाबुओं के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच लटकाए बैठे हैं साहब.. बदसलूकी बाबुओं के साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विकास कार्यों में गड़बड़ी और गबन के मामले में जांच की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिली तो डीपीआरओ दफ्तर आया शिकायतकर्ता भड़क गया। उसने हंगामा करते हुए बाबू के पास रखे सरकारी रिकॉर्ड फाड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद विभागीय बाबू भी भड़क गए। उन्होंने पहले सीडीओ दफ्तर पहुंचकर शिकायत की, फिर डीपीआरओ को भी लिखकर दे दिया कि अगर उनके साथ इस तरह की बदसलूकी होगी तो काम करना संभव नहीं होगा। डीपीआरओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फरीदपुर थानाध्यक्ष को तहरीर दे दी है।
फरीदपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत भगवानपुर फुलवा के वीरपाल कश्यप ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कई महीने पहले विकास कार्यों में गड़बड़ी और सरकारी रकम के दुरुपयोग की शिकायत की थी। डीएम ने 17 जुलाई को इस मामले में लघु सिंचाई विभाग के एई को जांच का आदेश दिया था जो अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। डीपीआरओ दफ्तर के बाबुओं के मुताबिक शनिवार को वीरपाल कश्यप दफ्तर पहुंचा और एक पटल सहायक से जांच के संबंध में जानकारी मांगी। बाबू ने बताया कि जांच सहायक अभियंता लघु सिंचाई को दी गई है। उन्हें इसका पत्र 18 अगस्त को दिया जा चुका है। इस पर वीरपाल ने इस आदेश की फोटो कापी मांगी तो बाबू ने उसे पत्रवाहक के पास भेज दिया। बाबू का कहना है कि वीरपाल ने संबंधित पटल सहायक से अभद्रता करते हुए टेबल पर रखे अभिलेखों को भी फाड़ने की कोशिश की। बाबुओं ने किसी तरह उसे रोका। फिर डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को फोन पर सूचना दी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार को उनके कार्यालय पहुंचकर घटना से अवगत कराया। डीपीआरओ ने वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भेजी है।
‘ घटना के दिन मैं दफ्तर में नहीं था, इसलिए तत्काल इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। बाबुओं के घटना का लिखित ब्योरा देने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फरीदपुर थानाध्यक्ष को तहरीर भेज दी गई है।’
विज्ञापन
- चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ