फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Injured villager dies in bloody clash between two groups

Bareilly News: दो गुटों के खूनी संघर्ष में घायल ग्रामीण की मौत

Fri, 07 Mar 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Injured villager dies in bloody clash between two groups
बिथरी चैनपुर (बरेली)। एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में घायल ग्रामीण की एक सप्ताह चले इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो गई। पुलिस अब मारपीट के मुकदमे में धाराएं बढ़ाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के उदयपुर जसरथपुर गांव में 26 फरवरी को घर के बाहर खड़ी बाइक गिरने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर आरोप लगाए थे। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुख्तियार खां ने पुलिस से की शिकायत में बताया था कि 25 फरवरी की शाम को उनके भाई की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले इकरार खां के भतीजे गुलफाम ने उनकी बाइक गिरा दी। आरोप है कि शिकायत करने वह अगले दिन जब इकरार के घर पहुंचा तो वहां मौजूद इम्तियाज, इकरार, महबूब और तहसील खां ने उसी के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर उनके पिता इमाम खां व परिवार के लोग बीचबचाव करने आए, तब इन लोगो ने सभी को लाठी-डंडे से पीटा। उनके पिता इमाम खां (55) को गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें सीएचसी बिथरी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर मेरठ भेज दिया गया। वहां इलाज के सात दिन बाद बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed