फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Information was not given even after asking in the board meeting

Bareilly News: बोर्ड बैठक में मांगने के बाद भी नहीं दी जानकारी

Sat, 22 Jul 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Information was not given even after asking in the board meeting
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद में बिना बोर्ड के अनुमति के सामान की खरीदारी करने के मामले में अब सभासदों ने ईओ पर जानकारी न देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पालिका की बोर्ड बैठक में नगर पालिका की ओर से कराए गए कार्य और उन पर खर्च होने वाली धनराशि का ब्यौरा मांगा गया था। अब तक इसकी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बीते दिनों सभासदों ने डीएम को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सभासदों का आराेप है कि ईओ ने बिना बोर्ड की अनुमति के 30 लाख रुपये के सामान की खरीदारी की, लेकिन भुगतान तीन करोड़ का किया। यह घोटाला पुराने बोर्ड के विघटन और नए पालिका बोर्ड की पहली मीटिंग के बीच का है।
विज्ञापन

आरोप है कि नाला निर्माण और नगर पालिका की ओर से होने वाले साफ-सफाई के काम में भी धनराशि का गबन किया गया। नगर पालिका परिषद फरीदपुर के बोर्ड के गठन के बाद हुई दूसरी बैठक में सभासदों ने अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार से नगर में कराए गए कार्यों उस पर खर्च की गई रकम का ब्योरा मांगा था। समस्त बिल बाउचर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। आरोप है कि अब तक यह जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने कमेटी का गठन कर जांच कराने की मांग की है। मामले में ईओ डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने बताया कि सभासदों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। शिकायत में दर्शाए गए तथ्य भी गलत हैं। विकास कार्य और बिल बाउचर समेत अन्य जानकारियां वह केवल जांच अधिकारी को ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed