{"_id":"6ae269ab0413a234e90de9b1","slug":"inflicted-an-injury-by-firing-a-shot-then-filed-a-report-bareilly-news-c-4-bly1015-997542-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फायर करके किया घायल, फिर दर्ज करा दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फायर करके किया घायल, फिर दर्ज करा दी रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। युवक पर तमंचे से फायर करके पहले उसे घायल कर दिया। बाद में उसके परिवारवालों पर ही शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब न्यायालय के आदेश पर किला थाने में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाही के गांव लमकन चकरपुर निवासी अहमद रफी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 अगस्त को गांव के तहव्वर और उसके परिवार के लोगों ने उनके बेटे फाजिल को तमंचे से फायर करके घायल कर दिया। इसके बाद खुद ही शाही थाने जाकर उन लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
अहमद रफी के मुताबिक वह कार्रवाई कराने के लिए भाई के साथ 25 अगस्त को बरेली जा रहे थे, तभी किला थाना क्षेत्र में एक बरातघर के पास रास्ते में उन्हें घेर लिया गया। मुकीम, जफर, काशिफ, मुजफ्फर और तसव्वर ने लाठी-डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन
मुकीम ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। किला थाने में शिकायत की लेकिन उस वक्त कार्रवाई नहीं की गई। अब न्यायालय के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि विवेचना के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।