{"_id":"67c4ce2578f01a284509513e","slug":"inflation-spike-in-dry-fruits-fruits-and-edible-oils-bareilly-news-c-4-lko1064-591377-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सूखे मेवे, फल और खाद्य तेलों में महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सूखे मेवे, फल और खाद्य तेलों में महंगाई का तड़का
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ एक बार फिर बाजार में पकवान बनाने वाले सामान और अन्य चीजों पर महंगाई का असर दिखने लगा है। मेवे समेत फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। पाॅम ऑयल की कीमत में बढ़त से आने वाले दिनों में अन्य खाद्य तेलों की कीमत भी बढ़ने का अनुमान है।
श्यामगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने तक 138 रुपये प्रति किलो बिक रहा पॉम ऑयल अब थोक में 148 रुपये किलो हो गया है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 160 रुपये पहुंच गई है। पॉम ऑयल से बनने वाले घी की कीमत भी बढ़कर 170 रुपये हो गई है, जो 160 रुपये प्रति किलो था। ज्यादातर खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्टरियां, कारोबारी पॉम ऑयल का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे में इस तेल से बनने वाले उत्पादों की कीमत में भी आगामी दिनाें में बढ़ोतरी का अनुमान है।
इसके अलावा सोयाबीन ऑयल प्रति किलो थोक में 142 रुपये, सनफ्लॉवर ऑयल 144 रुपये और कॉटन रिफाइंड ऑयल की 145 रुपये में है। फुटकर में इन सबकी कीमत 160 रुपये ही है। वहीं, विदेश से आयात होने वाले उत्पादों पर टैरिफ लगने की चर्चा है। उसके बाद से कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
14 सौ रुपये किलो मखाना और दो हजार के पार चिराैंजी
परसाखेड़ा फूड प्रोसेसिंग फर्म संचालक केके चंदानी ने बताया कि पहले किशमिश 210 रुपये किलो मिल रही थी। अब यह 260 रुपये में पहुंच गई है। काली मिर्च 650 रुपये से बढ़कर सात सौ रुपये में जा पहुंची है। मखाना 12 रुपये प्रति किलो था, जो अब 14 से 15 सौ रुपये में मिल रहा है। चिरौंजी के भाव दो हजार के पार हो गए हैं। कहा कि चिरौंजी का आयात छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से होता है।
150 रुपये में सेब और 120 रुपये में पहुंचा अंगूर
डेलापीर फल मंडी और फुटकर बाजार की कीमत में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है। कारोबारियों का कहना है कि रमजान में फलों की मांग बढ़ती है। इसलिए मंडी में ही कीमत बढ़ी है। इसका असर फुटकर भी पड़ेगा। बीते माह सौ रुपये प्रति किलो सेब अब 150 रुपये और अंगूर 80 रुपये से 100 और 120 रुपये तक पहुंच गया है। संतरे का भाव 60 रुपये से बढ़कर 80 और सौ रुपये पहुंच गया है। अमर उजाला ब्यूरो