फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inflation on fertilizer...take zinc and medicine along with it

Bareilly News: खाद पर महंगाई... साथ में लें जिंक व दवाई

Tue, 26 Nov 2024 08:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Inflation on fertilizer...take zinc and medicine along with it
बरेली/सीबीगंज। गेहूं की बोआई के सीजन में उर्वरकों की किल्लत का फायदा निजी विक्रेता उठा रहे हैं। अधिक मूल्य वसूलने के साथ ही यूरिया, डीएपी व एनपीके के साथ जिंक व कीटनाशक दवाएं लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अगर कोई किसान इन्कार करता है तो उसे खाद ही नहीं दी जाती। मुनाफाखोरी रोकने की जिम्मेदारी कृषि विभाग की है, मगर जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास उर्वरक की कई निजी दुकानें हैं। खाद की किल्लत के बीच दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। या तो वह खाद महंगी बेच रहे हैं या फिर खाद के साथ जबरन जिंक व कीटनाशक दवाएं दे रहे हैं। ट्यूलिया के किसान अरविंद गंगवार ने बताया कि यूरिया की एक बोरी 270 रुपये की है, लेकिन दुकानदार 300 से 320 रुपये तक बिक्री कर रहे हैं। 270 रुपये देने पर जिंक और दवाई खरीदने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

किसान संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने निजी विक्रेता से एनपीके की एक बोरी खरीदी थी। दुकानदार ने 1470 की जगह 1580 रुपये लिए। विरोध जताने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। किसान ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंगलवार को दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई दुकानदार ज्यादा दाम पर खाद बेचता पाया गया या फिर जिंक व कीटनाशक खरीदने का दबाव बना रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी
----
उर्वरक के 25 नमूने भरे
बरेली। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने सोमवार को बहेड़ी तहसील क्षेत्र में तराई बीज भंडार, न्यू शिवम बीज भंडार, कमल बीज भंडार, शिवा एजेंसी और पंकज फर्टिलाइजर एजेंसी, बहेड़ी कृषि सेवा केंद्र पर जाकर खाद और बीज की जांच की। कई दुकानों से खाद के 25 नमूने भी भरे। हालांकि इस दौरान कोई दुकानदार अधिक मूल्य पर खाद बेचता नहीं मिला। सभी दुकानों पर डीएपी माैजूद पाई गई। संवाद

-------
मंडल में 80,549 मीट्रिक टन खाद का वितरण

बरेली। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस समय रबी फसलों की बोआई चल रही है। गेहूं, सरसों, आलू और दलहनी फसलों के लिए 97,606 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई गई थी। इसमें से 80,549 मीट्रिक टन खाद वितरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं किसानों को दिक्कत है तो वह कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed