फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Infamous builders building illegal colony threatened people in bareilly

Bareilly News: अवैध कॉलोनी बना रहे बदनाम बिल्डरों ने धमकाया, पीड़ितों ने आईजी और एसएसपी से की शिकायत

Thu, 04 Jan 2024 04:00 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 04:00 PM IST
सार

बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के मुताबिक उनकी कॉलोनी बीडीए से स्वीकृत है। इसके बाद भी भूमाफिया बिल्डर बग्गा व टोनी आदि ने उनकी कॉलोनी की दीवार तोड़ दी। वह उनकी कॉलोनी के पीछे अवैध कॉलोनी बना रहे हैं।

विज्ञापन
Infamous builders building illegal colony threatened people in bareilly
एसएसपी ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बदनाम बिल्डरों के खिलाफ गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एलायंस ग्रुप से जुड़े कुछ बिल्डर शहर में अवैध कॉलोनी बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने साउथ सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी का गेट तोड़ दिया है। कॉलोनी के लोग विरोध में उतरे तो बिल्डरों ने उन्हें धमकाया। दहशत में आए लोगों ने आईजी व एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।

विज्ञापन


बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के मुताबिक उनकी कॉलोनी बीडीए से स्वीकृत है। इसके बाद भी भूमाफिया बिल्डर बग्गा व टोनी आदि ने उनकी कॉलोनी की दीवार तोड़ दी। वह उनकी कॉलोनी के पीछे अवैध कॉलोनी बना रहे हैं। इसी में भराव के लिए साउथ सिटी कॉलोनी से होकर दिन-रात ट्रैक्टर आ-जा रहे हैं। सोसायटी के सदस्यों ने विरोध जताया और एक बोर्ड लगवा दिया। भूमाफिया के गुर्गों ने बोर्ड उखाड़ दिया। 
विज्ञापन


बीडीए से शिकायत कर वह दोबारा बोर्ड लगवा रहे थे तभी बिल्डर व उसके हथियारबंद गुर्गे वहां पहुंच गए। सोसायटी के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर फ्लैक्स फाड़कर जला दिया। सोसायटी के अध्यक्ष प्रभाकर बाबू, सचिव धर्मकीर्ति, संरक्षक उमाकांत मिश्रा आदि ने एसएसपी से शिकायत कर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी स्टे से बचे भूमाफिया, गुर्गे मचा रहे आतंक
एलायंस बिल्डर्स के भूमाफिया निदेशकों के खिलाफ पिछले साल शिकंजा कसा गया था, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे लेकर वे गिरफ्तारी से बच गए। अब ये शहर में घूमकर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की कार्रवाई प्रभावित कर रहे हैं। उनके गुर्गे दोबारा अवैध कॉलोनियां बनाकर आतंक मचा रहे हैं। भूमाफिया गिरोह की करीब सवा सौ करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। इन पर 15 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस बीच ये हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आए। 

नतीजा यह रहा कि गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस भूमाफिया को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसका फायदा उठाते हुए रमनदीप के गुर्गों ने गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी कर ली। उसके साथी साउथ सिटी कॉलोनी की दीवार तोड़कर अवैध कॉलोनी बसाने लगे।

हापुड़ निवासी व्यक्ति के रुपये हड़पे 
हापुड़ के धौलाना हसनपुर निवासी कालू ने दिल्ली की कंपनी शांति निवास इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 2.60 करोड़ रुपये में जमीन बेचने का सौदा तय किया था। बैनामा के समय कंपनी के डायरेक्टर ने 32,25,747 रुपये नकद और बकाया रकम के आठ चेक दिए थे। दो चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो भूमाफिया ने 50 लाख रुपये दो खातों में भेज दिए। बकाया 1.78 करोड़ रुपये नहीं दिए। कालू ने हापुड़ सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया। भूमाफिया ने कालू के नाम से फर्जी समझौतानामा बनाकर न्यायालय में पेश कर दिया। 

कालू ने फर्जीवाडे़ की शिकायत पुलिस से की लेकिन भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं हुई। कालू ने कोर्ट की शरण ली तो शांति निवास इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, गुरप्रीत सिंह, हनी भाटिया, ओपस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, युवराज, अमनदीप, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र और कुलदीप के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, शांति निवास फर्म के प्रबंधक मनीत शर्मा ने बताया कि इस मामले में उनका शिकायतकर्ता से समझौता हो चुका है।

बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एलायंस ग्रुप के मामले में पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है। चार्जशीट व गैंगस्टर भी लग चुका है। आरोपियों को गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया था। गाजियाबाद या अन्य स्थानों पर नए मुकदमे हुए हैं तो गिरफ्तारी का विकल्प खुल सकता है। गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई में हरसंभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed