{"_id":"68a7903b77569d625106e169","slug":"industrial-feeder-wires-got-damaged-and-tripped-business-affected-due-to-fault-bareilly-news-c-4-vns1074-708681-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: औद्योगिक फीडर के तार हुए खराब ट्रिपिंग, फाल्ट से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: औद्योगिक फीडर के तार हुए खराब ट्रिपिंग, फाल्ट से कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। सरकारी खजाने में करोड़ों रुपये का राजस्व जमा कर रहे फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। जंग लगे खंभे, जर्जर तारों से हादसे की आशंका है। बृहस्पतिवार को संगठन पदाधिकारियों ने उपायुक्त उद्योग को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सही कराने की मांग की है।
फरीदपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह की ओर से सौंपे ज्ञापन के अनुसार क्षेत्र में केशवाम वेनियर से शारदा प्लाईवुड तक, रामलीला ग्राउंड से राधेलाल शुगर मिल तक इंडस्ट्रियल फीडर के तार खराब हो गए हैं। लिहाजा, ट्रिपिंग और फाल्ट बढ़ने से उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्र के पांच बिजली के खंभे जंग लगने से खोखले हो गए हैं। जो कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं। फरीदपुर से टिसुआ तक इंडस्ट्रियल फीडर के निर्माण में बेवजह देरी हो रही है। जिससे संबंधित क्षेत्र के उद्योग का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
मामले में उपायुक्त उद्योग से उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए फीडर का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। साथ ही, जर्जर तार, खंभे आदि को बदलवाने के लिए कहा है। गुरप्रीत के मुताबिक बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनरेटर के भरोसे उद्योगों का संचालन महंगा पड़ रहा है। ब्यूरो