फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indoor mini stadiums will be built in both the government inter colleges of the city.

Bareilly News: शहर के दोनों राजकीय इंटर कॉलेज में बनेंगे इंडोर मिनी स्टेडियम

Mon, 03 Mar 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Indoor mini stadiums will be built in both the government inter colleges of the city.
पांच-पांच करोड़ की लागत से बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

बरेली। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए पांच- पांच करोड़ की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। शासन से इसकी सहमति मिली गई है। स्कूलों से डीपीआर भी भेज दिया गया है। जल्द ही बजट जारी हो सकता है।
जीआईसी में करीब दो हजार बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे ही जीजीआईसी में भी करीब दो हजार छात्राएं हैं। इन विद्यालयों के खेलकूद का ग्राउंड है। लेकिन स्टेडियम की जरूरत महसूस की जा रही थी। यहां से खेल प्रतिभाएं हैं, बस उसे निखारने की जरूरत है। संसाधन न मिलने से वह राज्य या राष्ट्रीय स्तर की तक की प्रतियोगिताओं में नहीं जा पा रहे थे। इन विद्यालयों में स्टेडियम बनाने की मांग भी की गई थी। शासन ने मांग को मानते हुए स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दे दी है। अब दोनों राजकीय विद्यालयों में पांच- पांच करोड़ रुपये की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भेज दी गई है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि इंडोर मिनी स्टेडियम बनने से दोनों कॉलेजों के छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे न केवल छात्रों के शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उन्हें विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन




प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत निर्माण

इन मिनी स्टेडियमों का निर्माण प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस परियोजना को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed