फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indo - Pak Trade Fair and Food Festival 31

भारत-पाक ट्रेड फेयर एंड फूड फेस्टिवल 31 से

Sat, 31 Oct 2015 02:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 31 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Indo - Pak Trade Fair and Food Festival 31
बरेली। एग्जीक्यूटिव क्लब में 31 अक्टूबर से अमन के सात रंग बिखरेंगे। भारत और पाकिस्तान के विभिन्न कोनों से स्टॉल आ रहे हैं। पांच दिनी इस प्रदर्शनी में दोनों देशों के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। पाकिस्तान की कारीगरी और पेशावरी सैंडल भी मिलेगी।  
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व द प्लानर की ओर से इंडो पाक एथनो फ्यूजन ट्रेड फेयर एंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी की थीम ‘अमन के सात रंग’ होगी। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने एक होटल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना और असमानता को दूर करना है। इसमें पाकिस्तान से 60 से ज्यादा लोग अपने उत्पादों को लेकर आ रहे हैं। सनी मलिक ने बताया कि प्रदर्शनी में तमाम वैरीयटी के कपड़े, हाथ की बनी हुई चीजें, ज्वैलरी, होम फर्निशिंग, ओनेक्स स्टोन, पेशावरी सैंडल आदि भी मिलेंगे। इसमें चंडीगढ़ का फर्नीचर, राजस्थान का मारबल, दिल्ली के कपड़े भी मिलेंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की मशहूर चीजें यहां पर देखने को मिलेंगी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण लेडीज कुर्ती, मारबल आर्ट, हैंडमेड ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट लकड़ी का फर्नीचर, एंटीक घड़ियां और फुटवियर होगा। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर और लजीज व्यंजन भी खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed