फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indecent behaviour with outpost incharge and constable, attempt to tear their uniform

Bareilly News: चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल से अभद्रता, वर्दी फाड़ने की कोशिश

Sun, 20 Apr 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with outpost incharge and constable, attempt to tear their uniform
मीरगंज। जमीन विवाद से संबंधित शिकायत की जांच करने गए पुलिस चौकी दुनका के इंचार्ज एवं एक कांस्टेबल के साथ आरोपियों ने अभद्रता कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की। अपने को घिरता देख दोनों लौट गए, फिर दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी मोहनलाल पुत्र साधूराम ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके गांव के दो आरोपी समेत आदि जमीन के बंटवारे को लेकर अड़चन पैदा कर रहे हैं व झगड़ा फसाद पर आमादा हो रहे हैं। उसकी जांच करने चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर कांस्टेबल सोनू कुमार के साथ गए। उन्होंने आरोपी पक्ष से बात की तो आरोपी पक्ष के लोग और महिलाएं पुलिस से उलझ गए। धक्का मुक्की शुरू कर दी। कांस्टेबल की वर्दी पकड़कर फाड़ने की कोशिश की। तभी अपने को घिरता देख चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर कांस्टेबल के साथ चौकी वापस आ गए। इसके बाद दो अन्य पुलिस वालों के साथ फिर गांव गए तभी आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

--

चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर ने बताया कि वह शिकायत पर जांच करने गए थे। आरोपी पक्ष पुलिस से तेज आवाज में बात कर रहे थे। धक्का-मुक्की की बात गलत है। पुलिस के साथ की गई अभद्रता की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार बालियान, थानाध्यक्ष शाही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed