फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indecent behaviour for not making ration card, tore government records

Bareilly News: राशन कार्ड न बनने पर अभद्रता, फाड़े सरकारी अभिलेख

Tue, 15 Jul 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour for not making ration card, tore government records
बरेली। बसुपुरा गांव के एक युवक ने सप्लाई ऑफिस में पहुंचकर राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन के दस्तावेज दिए और सप्लाई इंस्पेक्टर से तुरंत राशन कार्ड जारी करने को कहा।
विज्ञापन

आवेदन में कमी मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक ने महिला सप्लाई इंस्पेक्टर से अभद्रता की और सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने फराज खान उर्फ अनस खान और उसके साथी अयाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे ने इंस्पेक्टर बहेड़ी को तहरीर देते हुए बताया कि बसुपुरा गांव के फराज खान दोपहर 2:40 बजे आपूर्ति कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फराज खान ने कुछ राशन कार्ड आवेदन पत्र उन्हें दिए और इन्हें तत्काल जारी करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने इसकी जांच की तो उसमें पाया कि आवेदन संबंधित सत्यापन कर्ता से प्रमाणित नहीं थे। इसके अलावा उसमें संबंधित खंड विकास अधिकारी का कोई कवरिंग लेटर भी नहीं था। सप्लाई इंस्पेक्टर ने तत्काल जारी करने से इन्कार करते हुए कमियां बताएं।

आरोप है कि इस पर फराज खान ने उनसे अभद्रता की और टेबल पर रख सरकारी अभिलेखों को फाड़ते हुए धमकियां देने लगे। सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने फराज खान और अयाज के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर इंस्पेक्टर संजय तोमर ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed