{"_id":"66c26e6fc211bb52570cd6b4","slug":"indecency-for-stopping-encroachment-on-the-pond-bareilly-news-c-4-1-bly1039-461949-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तालाब पर अतिक्रमण रोकने पर की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तालाब पर अतिक्रमण रोकने पर की अभद्रता
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने कोलोनाइजर पर लगाया आरोप, पुलिस के आने पर मामला हुआ शांत
फरीदपुर। नेशनल हाईवे पर स्थित नगर पालिका के खजुआ तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने पहुंची नगर पालिका की टीम के साथ कोलोनाइजर ने अभद्रता की। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
दरअसल, हाईवे पर स्थित नगर पालिका का सरकारी तालाब खजुआ तालाब के नाम से जाना जाता है। यह तालाब लगभग सवा तेरह बीघा खतौनी में है। वहीं, तहसील प्रशासन के पास इस तालाब का जो नक्शा है, उसमें 11 बीघा तालाब की आकृति है। खतौनी और नक्शे के मिलान से लगभग दो बीघा तालाब का रकबा कम है। नगर पालिका ने तालाब का नक्शा संशोधन के लिए भेजा।
इस बीच रविवार को तालाब के किनारे बनाई जा रही कॉलोनी का ट्रांसफार्मर रखा जा रहा था। तभी नगर पालिका की टीम ने उसे जाकर रुकवाया। तभी कोलोनाइजर ने टीम के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की है। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। नगर पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित को हिरासत में लिया, लेकिन वहीं पुलिस ने कोलोनाइजर को हिरासत में लेने की बात से इन्कार कर दिया।