{"_id":"66a2f1291f0531f2f902ee14","slug":"increasing-outbreak-of-weather-diarrhea-and-viral-fever-bareilly-news-c-4-bly1015-446611-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौसम की मार, डायरिया और वायरल बुखार का बढ़ रहा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौसम की मार, डायरिया और वायरल बुखार का बढ़ रहा प्रकोप
विज्ञापन
बरेली। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों की सेहत खराब हो रही है। उमस भरे मौसम में वायरल बुखार और डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,380 नए पर्चे बने। ओपीडी में इस दौरान दो हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादा संख्या बच्चों की रही।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल खुला तो सुबह से ही पर्चा खिड़की और ओपीडी में लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की कतार लगी रही। वायरल बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या जयादा रही। आठ मरीजों को भर्ती करना पड़ा। डायरिया पीड़ित छह लोग इमरजेंसी में भी पहुंचे। उनको भी भर्ती किया गया है। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ी है। दवाओं की कोई कमी नहीं है।
बुखार के मरीजों की हुई मलेरिया जांच
जिला अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों की मलेरिया की जांच भी की जा रही है। बृहस्पतिवार को 48 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई। इनमें पांच लोग मलेरिया पीड़ित निकले। दो लोगों को भर्ती भी किया गया। जिला अस्पताल में डायरिया और मलेरिया वार्ड बना दिया गया है।
विज्ञापन
कम हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता
उमस में पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि इन दिनों पानी की शुद्धता पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इस तरह के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए ताजा और संतुलित भोजन करें। त्वचा और नेत्र रोगों का भी इस मौसम में प्रकोप रहता है। अगर 24 घंटे तक बुखार रहता है तो डॉक्टर की सलाह लें। संवाद