{"_id":"57b60b494f1c1bda786ecbd0","slug":"increased-to-1-30-lakh-vote-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव को बढ़ गए 1.30 लाख वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव को बढ़ गए 1.30 लाख वोट
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल जून जुलाई में प्रस्तावित नगर निगम और जिले की 19 अन्य निकायों के वोट बनाने की प्रक्रिया में 1.30 लाख नए वोट बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं 81 हजार बोगस और मृतक वोट हटा दिए गए हैं। इनमें नगर निगम के 67 हजार बढ़े वोटर बताए गए हैं, जबकि 40 हजार बोगस व मृत वोट कम हुए हैं। इन आंकड़ों को देर रात में अंतिम रूप देकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।
राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) की ओर से अगले साल चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इस बार की मतदाता सूची आन लाइन है, इसलिए बीएलओ की ओर से मिले ब्योरे को फीड कर दिया गया है। जिसके आधार पर 1.30 लाख में से 90 फीसदी युवाओं के वोट बने हैं। 10 फीसदी वोटर दूसरे स्थानों से शिफ्ट होने वाले हैं। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण तो यह है कि 81 हजार बोगस वोटरों का खुलासा हुआ है। इनको निरस्त कर दिया गया है, पांच साल पहले ये बोगस वोटर कैसे बन गए। इसको लेकर सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि इनमें करीब दस हजार वोटर वह हैं जो कि मर चुके हैं या फिर दूसरे वार्ड या शहर में शिफ्ट हो गए हैं।
जिले में सर्वाधिक 67 हजार वोटर नगर निगम की सीमा में बढ़े हैं और 40 हजार वोटर कम हुए हैं। इनके अलावा बाकी के घटने और बढ़ने वाले वोटर नगर पालिका नवाबगंज, आंवला, फरीदपुर, मीरगंज तथा 15 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन सभी में बीएलओ ने वोट बढ़ाए और घटाए हैं।
विज्ञापन
‘बूथवार नए वोटरों का ब्योरा आन लाइन करा दिया गया है। अब डिटेल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसके आधार पर कुछ परिवर्तन हो सकता है।’ अभिजीत मुखर्जी, सहायक निर्वाचन अधिकारी