{"_id":"690919237f10c256bc0411b4","slug":"increased-pressure-on-trains-on-kartik-purnima-bareilly-news-c-4-vns1074-759135-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा पर ट्रेनों पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा पर ट्रेनों पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन
बरेली। सहालग के सीजन के बीच बृहस्पतिवार को कार्तिक पूर्णिमा है। इसके चलते पहले से ठसाठस ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव और भी बढ़ गया है। कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। काफी संख्या में यात्री सामान्य टिकट लेकर आरक्षित कोचों में घुस रहे हैं। इसको लेकर लगातार शिकायत आ रही हैं।
दीपावली और छठ पूजा के बाद से ही कामगारों की वापसी के कारण पूर्वांचल व बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों पर दबाव ज्यादा है। कार्तिक पूर्णिमा के कारण बरेली से प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश और गढ़मुक्तेश्वर जाने वाली ट्रेनों में भी धड़ाधड़ बुकिंग हो रही है। इन दिनों बुकिंग खुलते ही ट्रेनों में सीटें फुल हो रही हैं।
ट्रेनों में सामान्य कोचों की संख्या कम होने के कारण यात्री पायदान पर बैठकर और लटककर यात्रा कर रहे हैं। महिला और दिव्यांग कोचों में भी भीड़ हो रही है। बरेली होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों में रेलवे ने सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। संवाद