{"_id":"65551fbd579de30a570b7c63","slug":"increased-frequency-of-four-special-trains-bareilly-news-c-4-noi1138-287191-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
Thu, 16 Nov 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इनमें चार ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। 05065 गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 29 नवंबर तक किया जाएगा। इसके अलावा 05066 नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। 05069 गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन का 28 और 05070 नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 29 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन