{"_id":"5fbaa94f8ebc3e9bb15f045b","slug":"increased-cold-corona-infection-will-also-increase-bareilly-news-bly42768145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी ठंड कोरोना संक्रमण भी बढ़ाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी ठंड कोरोना संक्रमण भी बढ़ाएगी
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों के मुताबिक वायरस के सक्रिय होने के लिए अनुकूल है मौसम
विज्ञापन
सर्द मौसम में नमी की अधिकता से वायरस करीब 72 घंटे तक रहते हैं सक्रिय
बरेली। तीन दिनों में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़कने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दिनों दोपहर में गर्माहट और रात में हल्की ठंड से सक्रिय हुई वायरल बीमारियों के साथ ही अब कोरोना संक्रमण की आशंका भी बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों का तो दावा है ही कि यह बढ़ती ठंड कोरोना संक्रमण भी बढ़ा रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने वायरल से ग्रसित लोगों को संक्रमण की जांच कराने का सुझाव दिया है। इसके लिए एक बार फिर से जगह-जगह कैंप लगाकर सैंपलिंग की तैयारी है।
तापमान में गिरावट के साथ ही, सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल और एलर्जिक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड में वायरल बीमारियां तेजी से हावी हो रही हैं। लिहाजा, इससे बचने की जरूरत है। वायरल जैसे ही लक्षण होने की वजह से लोग भ्रम में न रहें बल्कि जांच कराएं। आशंका जताई है कि अगर संक्रमित हुए तो यह स्थिति बुजुर्गों और गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की तादाद बढ़ रही है। मौसम में आए बदलाव के बाद फ्लू कॉर्नर पर मरीजों की भीड़ बढ़ने पर कॉर्नर को बर्न वार्ड में बनी आरटीपीसीआर लैब से हटाकर फीवर वार्ड के पास ले जाया गया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी मरीजों को दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
इम्यून सिस्टम को प्रभावित होने से बचाएं
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अर्जुन गुप्ता के मुताबिक मौसम में बदलाव होते ही इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होगा तो बैक्टीरिया शरीर में आसानी से जगह बनाकर अंदर से कमजोर करना शुरू कर देंगे। वहीं, कोरोना को मात देने के लिए इम्यून सिस्टम का बेहतर होना जरूरी है। लोगों को खानपान और दिनचर्या में बदलाव की जरूरत है। दो गज दूरी और मास्क जरूरी की टैग लाइन अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के लक्षण हो तो जांच जरूर कराएं
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए दिल्ली से बरेली वापस लौट रहे लोगों को बगैर जांच कराए घर न जाने का सुझाव दिया है। उनके मुताबिक दिल्ली समेत उससे सटे जिलों में हाल ही में किसी काम से गए या वहां रह रहे लोग अगर बरेली आ रहे हैं तो वे स्वस्थ दिखने के बावजूद कोरोना की जांच जरूर कराएं। साथ ही, संभव हो तो होम क्वारंटीन के नियम का पालन करें। सीएमओ ने कोरोना से बचाव की अपील की है।
करीब 15 डिग्री तक का तापमान में अंतर
मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 13 से 15 डिग्री तक का अंतर दर्ज हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में सात डिग्री से कम और दस बारह डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर शरीर पर विपरीत प्रभाव डालता है। कुछ घंटे तक गर्मी और फिर ठंड की स्थिति शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित करती है। अगर, वायरल का हमला न हुआ तो तापमान भी शरीर को प्रभावित करता है।
वायरल से बचने के टिप्स
- - ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
- - शरीर साफ रखें, नमक के गरारे करें।
- - सिर और कान को ढंककर ही रखें।
- - अस्थमा के मरीज दवाएं साथ रखें।
- - योग और व्यायाम को नियमित करें।
- - फुल स्लीव और पैंट या जींस पहनें।
- - सुबह और शाम गर्म कपड़ें ही पहनें।
- - गुनगुने पानी का नियमित सेवन करें।
- - तेल की मालिश करें और काढ़ा पिएं।
- - खुले में रखे खाद्य पदार्थ सेवन न करें।
- - सब्जी, फल आदि को धोकर ही खाएं।
- - ब्लोअर या हीटर का कम उपयोग करें।
विज्ञापन
सर्द मौसम में नमी की अधिकता से वायरस करीब 72 घंटे तक रहते हैं सक्रिय बरेली। तीन दिनों में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़कने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दिनों दोपहर में गर्माहट और रात में हल्की ठंड से सक्रिय हुई वायरल बीमारियों के साथ ही अब कोरोना संक्रमण की आशंका भी बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों का तो दावा है ही कि यह बढ़ती ठंड कोरोना संक्रमण भी बढ़ा रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने वायरल से ग्रसित लोगों को संक्रमण की जांच कराने का सुझाव दिया है। इसके लिए एक बार फिर से जगह-जगह कैंप लगाकर सैंपलिंग की तैयारी है।
तापमान में गिरावट के साथ ही, सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल और एलर्जिक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड में वायरल बीमारियां तेजी से हावी हो रही हैं। लिहाजा, इससे बचने की जरूरत है। वायरल जैसे ही लक्षण होने की वजह से लोग भ्रम में न रहें बल्कि जांच कराएं। आशंका जताई है कि अगर संक्रमित हुए तो यह स्थिति बुजुर्गों और गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की तादाद बढ़ रही है। मौसम में आए बदलाव के बाद फ्लू कॉर्नर पर मरीजों की भीड़ बढ़ने पर कॉर्नर को बर्न वार्ड में बनी आरटीपीसीआर लैब से हटाकर फीवर वार्ड के पास ले जाया गया। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी मरीजों को दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
इम्यून सिस्टम को प्रभावित होने से बचाएं
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अर्जुन गुप्ता के मुताबिक मौसम में बदलाव होते ही इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होगा तो बैक्टीरिया शरीर में आसानी से जगह बनाकर अंदर से कमजोर करना शुरू कर देंगे। वहीं, कोरोना को मात देने के लिए इम्यून सिस्टम का बेहतर होना जरूरी है। लोगों को खानपान और दिनचर्या में बदलाव की जरूरत है। दो गज दूरी और मास्क जरूरी की टैग लाइन अपनाएं।
विज्ञापन
कोरोना के लक्षण हो तो जांच जरूर कराएं
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए दिल्ली से बरेली वापस लौट रहे लोगों को बगैर जांच कराए घर न जाने का सुझाव दिया है। उनके मुताबिक दिल्ली समेत उससे सटे जिलों में हाल ही में किसी काम से गए या वहां रह रहे लोग अगर बरेली आ रहे हैं तो वे स्वस्थ दिखने के बावजूद कोरोना की जांच जरूर कराएं। साथ ही, संभव हो तो होम क्वारंटीन के नियम का पालन करें। सीएमओ ने कोरोना से बचाव की अपील की है।करीब 15 डिग्री तक का तापमान में अंतर
मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 13 से 15 डिग्री तक का अंतर दर्ज हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में सात डिग्री से कम और दस बारह डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर शरीर पर विपरीत प्रभाव डालता है। कुछ घंटे तक गर्मी और फिर ठंड की स्थिति शारीरिक क्रियाओं को प्रभावित करती है। अगर, वायरल का हमला न हुआ तो तापमान भी शरीर को प्रभावित करता है।वायरल से बचने के टिप्स