फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increase investment in business, UP is suitable from security point of view: Dharampal SinghIncrease investment in business, UP is suitable from security point of view: Dharampal Singh

व्यापार में बढ़ाएं निवेश, सुरक्षा की दृष्टि से यूपी उपयुक्त : धर्मपाल सिंह

Mon, 17 Nov 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Increase investment in business, UP is suitable from security point of view: Dharampal SinghIncrease investment in business, UP is suitable from security point of view: Dharampal Singh
व्यापारी सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और बिजली पर बोले मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मप
फरीदपुर। व्यापारी को अब व्यापार में निवेश करने की जरूरत है, न कि घर और बैंक में धन को रखने की। सुरक्षा और आवागमन के साधन के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था 24 घंटे है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापारियों के लिए सबसे अधिक सुरक्षित जगह है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को यह बात फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने व्यापारियों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल ने व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए व्यापारी एकता पर बल दिया और कहा कि बीजेपी व्यापारियों के लिए सबसे अधिक सहयोगी पार्टी है। व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोर दिया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजीव शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद अंसारी गुड्डू, उपाध्यक्ष शानू प्रताप सिंह, इमरान, साजिद, अमित, महामंत्री आलोक शर्मा, विशाल, संयुक्त महामंत्री निर्दोष जयसवाल, मंत्री अंकित शुक्ला, अनुज अग्रवाल, महिला तहसील अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, महिला महामंत्री दीपा शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed