फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Incorrect report if action: DM

गलत रिपोर्ट दी तो कार्रवाई : डीएम 

Sun, 30 Apr 2017 01:22 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 30 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
डीएम पिंकी जोवेल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए कहा कि गलत रिपोर्टिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण की समीक्षा में बताया गया कि सवा सात लाख 5 वर्ष आयु के बच्चे टीकाकरण के लिए लक्षित हैं, जिसमें से 28 हजार बच्चे हाई रिस्क एरिया में हैं। डीएम ने पाया कि कुछ ब्लाकों में टीकाकरण की स्थिति खराब है। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एमओआईएस को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा यदि आशा टीकाकरण के लिए लक्षित बच्चों की सूची नहीं बना रही हैं तो उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा में बताया गया कि इसके अंर्तगत छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है। प्रदेश के 37 जिलों में मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इसमें बरेली जिला भी शामिल है। मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा में पाया गया कि टीकाकरण का प्रतिशत 73 है, जिलाधिकारी ने इसे बढ़ाकर 82 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए। साथ ही एमओआईएस को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में गलत रिपोर्ट न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डाक्टर विजय यादव, डीआईओएस मुन्ने अली, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम व मनोरंजन कर विभाग के अधिकारीगण सहित यूनीसेफ  के सौरभ सिन्हा, विश्व स्वस्थ्य संगठन के डाक्टर कौशिक, सीएमएस नगर स्वास्थ्य अधिकारी व जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed