{"_id":"69028247e36a04cac60b2b88","slug":"income-tax-department-raids-dhampur-bioorganics-documents-scrutinized-bareilly-news-c-4-vns1074-755510-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धामपुर बायोऑर्गेनिक्स पर आयकर विभाग का छापा, खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धामपुर बायोऑर्गेनिक्स पर आयकर विभाग का छापा, खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड (चीनी मिल) पर बुधवार सुबह पांच बजे आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा। गेट बंद कराकर आवाजाही पर रोक लगा दी। सभी के फोन जब्त कर स्विच ऑफ करा दिए। कारोबार संबंधी दस्तावेज खंगाले। शाम तक जांच जारी रही।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली और लखनऊ से दर्जन भर गाड़ियों से 14 सदस्यीय टीम मिल परिसर में दाखिल हुई। तब काम चल रहा था। टीम ने तत्काल सभी गेट बंद करा दिए। इससे नई शिफ्ट के कर्मचारी बाहर ही रुक गए। सुरक्षाकर्मियों ने बाहर खड़े कर्मियों के मोबाइल फोन लेकर स्विच ऑफ किए, तब कामगारों को मिल में प्रवेश दिया गया। टीम ने मिल में कारोबार संबंधी अभिलेख, कंप्यूटर सिस्टम, स्टॉक रजिस्टर, चीनी समेत अन्य उत्पादों के स्टॉक, बिक्री आदि के दस्तावेज खंगाले। बताते हैं कि आयकर चोरी की सूचना पर टीम ने छापा मारा है।
इधर, पिछले माह नरियावल स्थित रहबर फूड (मीट) फैक्टरी और अब धामपुर बायोऑर्गेनिक्स पर आयकर छापे से अन्य कारोबारी सकते में हैं। एक-दूसरे को कॉल कर वह स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। प्रकरण पर मिल संचालकों से बातचीत का प्रयास किया गया, पर फोन स्विच ऑफ रहा। संवाद