फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inamul's school of terror used to run on telegram

टेलीग्राम पर चलती थी इनामुल की आतंक की पाठशाला

Mon, 22 Jun 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inamul's school of terror used to run on telegram
इनामुल हक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

निश्चित समय में खुद नष्ट हो जाती है इस एप की चैटिंग, एटीएस पता लगाने में जुटी

विज्ञापन
बरेली। शहर के कटघर इलाके से दबोचा गया आतंकी संगठन अंसार गजवातुल हिंद संगठन का जेहादी इनामुल सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों की आईडी से एकाउंट चलाता था। इन्हीं के जरिये वह मुस्लिम युवाओं को भड़काने के साथ उन्हें राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश करता था। अपने जेहादी ग्रुप से उसकी सारी बातचीत टेलीग्राम नाम के एप पर होती थी जो व्हाट्सएप की तरह है लेकिन फीचर के मामले में उससे काफी एडवांस है। कुछ ही समय बाद इसकी चैटिंग खुद ही नष्ट हो जाती है। इस वजह से एटीएस को यह चैटिंग हासिल करने में दिक्कत हो रही है।
एटीएस सूत्र बताते हैं कि इनामुल आतंक की पाठशाला टेलीग्राम पर चलती थी। इनामुल अपने जैसे जेहादी सोच के दूसरे युवकों को फेसबुक पर अभियान चलाकर भी देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाता था। बहकावे में आने वाले युवाओं को टेलीग्राम पर ही बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी। यह एप फीचर के मामले में व्हाट्सएप से काफी एडवांस है। टेलीग्राम के चैनल में काफी संख्या में एक साथ लोगों को जोड़ा जा सकता है और उसका एडमिन एक बार में कई हजार लोगों को संदेश भेज सकता है। चैनल में शामिल दूसरे सदस्यों में वही सदस्य संदेश भेज सकता है जिसको एडमिन अनुमति देगा। बाकी सदस्य संदेश पढ़ और देख सकते हैं। आमतौर पर इस एप का प्रयोग ऑनलाइन पढ़ाई के लिए होता है लेकिन इनामुल अपने आकाओं की हिदायत पर इसका इस्तेमाल जेहादी संगठन चलाने के लिए कर रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि टेलीग्राम में एक सीक्रेट चैट का भी फीचर दिया जाता है जिसके तहत सारी चैटिंग सेट किए समय के अंदर खुद नष्ट हो जाती है। यह चैट एप के सर्वर से भी खत्म कर दी जाती है। अब एटीएस अपनी तरह से इसका पता लगाने में जुटी है कि इनामुल के साथ टेलीग्राम चैनल में कौन-कौन जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed