फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the Teej festival, women danced on the Malhars of Sawan

तीज महोत्सव में सावन की मल्हारों पर थिरकीं महिलाएं

Sun, 08 Aug 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
In the Teej festival, women danced on the Malhars of Sawan
तीज मनातीं मदन मोहन सोसाइटी की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। मदन मोहन वेलफेयर सोसायटी की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने सावन के गीत, मल्हार गाईं और खूब डांस किया। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा, कोरोना में जिन बच्चों ने अपने मां या बाप या दोनों को खोया है, उनके लिए सरकार तमाम सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन

इसके बाद क्लब की सदस्यों ने खूब मस्ती की। हाउजी भी खेली। तीज के गानों पर सभी सदस्यों ने डांस किया। संरक्षक इंदु सेठी ने सावन के गीत सुनाए। अध्यक्ष सुधा सक्सेना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनका लाभ दिलाना है। संस्था को बढ़ाने में सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तीज महोत्सव में सचिव नंदा अग्रवाल, उपाध्यक्ष चित्रा जौहरी, कोषाध्यक्ष ममता जायसवाल, मीडिया प्रभारी सोनी सक्सेना, माया सक्सेना, परमजीत कौर, सुलेखा, अंशु, शेफाली सचदेव आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed