फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   in the city today

Bareilly News: तीन साल में नहीं बन पाई 500 मीटर सड़क

Tue, 11 Nov 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
in the city today
बरेली। संजय नगर में बीते तीन साल से 500 मीटर की सड़क नहीं बन पाई है। इस वजह से नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक से फरियाद करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

तीन मूर्ति भवन के पास संजय नगर गली नंबर दो में बीते तीन साल से जनता परेशान है। 500 मीटर सड़क के दोनों छोरों तक करीब 150 से अधिक मकान बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों के मुताबिक गली में पुरानी नाली बनी हुई है। निकास ठीक न होने से पानी निकल नहीं पा रहा। गंदा पानी गली में ही भरा रहता है, शाम के समय तो गली में भरा पानी घरों में तक घुस जाता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद सीता पटेल से भी कई बार सड़क सही कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन


अपने खर्च पर डलवाई मिट्टी
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सड़क की हालत खराब होने से बच्चों को स्कूल और कार्यालयों में जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से खुद की रकम खर्च कर मिट्टी डलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर से निकलना मुश्किल तीन साल से सड़क खराब है, कई बार कहा गया लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। - अनीता
सड़क खराब होने से नाली का पानी घरों में आ रहा है। नाले की सफाई हो तो कुछ राहत मिल सकती है। - किरण
बारिश हो या न हो लेकिन गली में पानी हमेशा भरा रहता है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। - गंगादेवी
नाली के कूड़ा फंसा रहता है। खुद से रुपये इकट्ठे करके मिट्टी डलवाई है, ताकि कम से कम कुछ दिन तो गुजर सकें। - वंदना

--
नगर निगम सीमा के तहत आने वाली गली की मरम्मत कराई जाएगी, नई सड़क पड़नी है तो उसका भी टेंडर निकाला जाएगा। टीम को भेजकर इसको दिखवाएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed