{"_id":"681d0964e6355bd41f006033","slug":"in-the-case-of-suicide-of-a-railway-employee-a-complaint-was-lodged-against-the-bank-manager-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104217-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेल कर्मी की आत्महत्या के मामले में बैंक प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेल कर्मी की आत्महत्या के मामले में बैंक प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
भोजीपुरा। रेल कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्नी ने एसबीआई की शाखा भोजीपुरा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 28 वर्षीय अमित पाल भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्राॅलीमैन के पद पर कार्यरत थे। भोजीपुरा एसबीआई की शाखा में उनका बचत खाता था। इस खाते 16 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। खाता बैंक ने होल्ड पर कर रखा था। इसकी साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक विभाग से नौकरी से बर्खास्त करवाए जाने की धमकी दे रहा था। इससे आहत होकर अमित पाल ने मंगलवार की रात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी नीलम की तहरीर मिलने पर एसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जांच सौंपी गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद