{"_id":"666a332cd6911d1333027b29","slug":"in-summer-ac-of-six-trains-including-rajdhani-is-not-working-bareilly-news-c-4-bly1015-419223-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी में राजधानी समेत छह ट्रेनों के हांफे एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी में राजधानी समेत छह ट्रेनों के हांफे एसी
Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों के एसी खराब होने की शिकायतों में एकाएक फिर से इजाफा हो गया है। बुधवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा तो बरेली होते हुए गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को एसी खराब और पानी खत्म होने की शिकायतों के बीच बरेली जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन पर रोका गया।
इन दिनों लखनऊ और समस्तीपुर रेल मंडल में ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली कई ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी और ऊपर से भीषण गर्मी के बीच यात्री बहाल हो रहे हैं। बुधवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 20504 राजधानी एक्सप्रेस के बी-7 कोच का एसी खराब हो गया। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले इसे ठीक कर लिया गया। पिछले दिनों इस ट्रेन का एसी खराब होने के कारण ट्रेन दो घंटे तक बरेली जंक्शन पर खड़ी रही थी। यात्रियों ने हंगामा भी किया था। बाद में यहां एक कोच बदलकर आगे रवाना किया गया। 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के सुबह 11:25 पर बरेली से चलने के कुछ देर बाद कोच नंबर बी-1 और बी-2 में एसी ने काम करना बंद कर दिया।
दिल्ली-प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली 14208 पद्मावत एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4 पंखे खराब होने और 13151 कोलकाता एक्सप्रेस के बी-4, 05656 गुवाहटी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन के बी-5 कोच में भी एसी खराब होने और पानी खत्म होने की शिकायतें रहीं। कंट्रोल रूम को लगातार मिल रहीं शिकायतों के बीच बुधवार को सभी स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोलकाता एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी
बरेली। गर्मी के कारण बुधवार को जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली 13152 कोलकाता एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ गई। इस ट्रेन का बरेली पहुंचने का समय सुबह 11:52 बजे है। बुधवार को यह ट्रेन करीब चार घंटे देरी से दोपहर 3:30 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। इससे पहले ट्रेन के कोच नंबर बी-4 में सवार विवेक नाम के यात्री ने गर्मी के कारण उल्टियां होने की शिकायत की। कंट्रोल रूम के जरिये जंक्शन पर सूचना मिली। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर यात्री को प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।