फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Nawabganj, people of six villages trapped in the midst of floods, help did not reach from the administration

नवाबगंज में बाढ़ के बीच फंसे छह गांव के लोग, प्रशासन से नहीं पहुंची मदद

Sat, 23 Oct 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
In Nawabganj, people of six villages trapped in the midst of floods, help did not reach from the administration
बरेली में किला नदी का जलस्तर बढने से बाकरगंज नई बस्ती में ट्यूब के जरिये निकलता युवक।
क्योलड़िया इलाके में बाढ़ से भयावह हालात, घरों में कैद हैं ग्रामीण
विज्ञापन

क्योलड़िया। इलाके के छह गांव चारों तरफ से बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों का आसपास के इलाके से पूरी तरह संपर्क कट गया है। इससे रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। तीन दिन से ग्रामीण जैसे-तैसे अपना पेट भर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई मदद नहीं पहुंची है।
देवहा नदी किनारे बसे अमीरनगर, बड़ेपुरा, अब्दुल्ला, सिलरा, नवदिया मोतीराम, जरपा मोहनपुर गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों में लोग घरों में कैद हैं। घरों में खाने-पीने का जो सामान मौजूद है, उसी से किसी तरह पेट भर रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति अमीरनगर की है। यहां बने नदी के तटबंध का कटान शुरू हो गया है। पूरा गांव टापू बन गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले उन्होंने वर्ष 1965 और 2008 में बाढ़ की विभीषिका झेली थी। तब भी उन्हें कई दिनों तक घरों में कैद रहना पड़ा था। धान और गन्ने की फसल तबाह हो चुकी है। खेतों की तरफ जिधर भी नजर उठाकर देखो, पानी ही पानी नजर आ रहा है। गांव में बाढ़ चौकी तो बनाई गई है, लेकिन वहां से ग्रामीणों को कोई मदद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

टीम के साथ मौके पर गए थे, लेकिन पानी अधिक होने की वजह से गांवों में नहीं जा सके। ग्रामीणों से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया है। पानी कम होने पर टीमें गांवों में भेजी जाएंगी। - शेर बहादुर सिंह, तहसीलदार नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed