Bareilly: न्यूजीलैंड से ननदोई ने पति को भड़काया, दहेज में मांगे 50 लाख रुपये और कार, विवाहिता का घर से निकाला
दहेज में 50 लाख रुपये और कार न मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
मॉडल टाउन निवासी श्रद्धा कथूरिया की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी निवासी विशाल गुंबर के साथ 2022 में हुई थी। शादी के बाद पति विशाल, ससुर हरीश, सास कमलेश, ननद दीपिका दहूजा, ननदोई निश्चल दहूजा दहेज के लिए श्रद्धा को प्रताड़ित करने लगे।
ये भी पढ़ें- प्रेमी युगल ने पार की हदें: मॉल के बाहर करने लगे ऐसी हरकत, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें, बुला ली पुलिस
ननद-ननदोई पर भी आरोप
श्रद्धा से ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये और कार की मांग की। श्रद्धा के साथ मारपीट करते थे। श्रद्धा का आरोप है कि ननद नैन्सी अरोरा और उसका पति वरुण अरोरा न्यूजीलैंड से फोन कर विशाल को भड़काते थे। सभी लोग श्रद्धा को आत्महत्या करने को उकसाते थे।
ससुराल वालों ने दो महीने पहले श्रद्धा को पीटकर घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले रिश्तेदारों ने श्रद्धा के ससुरालवालों से समझौते की बात की, लेकिन दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर श्रद्धा को रखने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।