फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In-laws didn't like her house, she ran away with cash and jewelery from her parents' house

Bareilly News: रास नहीं आई ससुराल, मायके से नगदी-जेवर लेकर भागी

Thu, 25 Jan 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 25 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
In-laws didn't like her house, she ran away with cash and jewelery from her parents' house
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी हाल ही में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। युवती कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली गई थी। वहां से नकदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। वर और कन्या पक्ष उसकी तलाश में जुटे हैं। रिपोर्ट के बाद भी भोजीपुरा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पिता ने आईजी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि फरीदापुर जागीर गांव निवासी युवक उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया है। इसमें तीन और लोगों ने उसकी मदद की। उनकी शिकायत पर भोजीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की तो आरोपी पक्ष रंजिश मान बैठा। आठ जनवरी की रात वह घर के बाहर अलाव सेंक रहे थे तभी आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर में भागे तो इन लोगों ने पथराव कर दिया। आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। भोजीपुरा पुलिस कार्रवाई में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed