फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In case of peak cutting Do not obey women

चोटी कटने के मामले में  वहम न पालें महिलाएं 

Sun, 06 Aug 2017 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 06 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। महिलाओं की चोटी कटने के मामले में खानकाह नियाजिया के डा. कमाल मियां नियाजी का कहना है कि इस माले में वहम न पालें। बल्कि महिलाएं सिर को ढक कर रखें और दुआएं पढ़ती रहें।  
शहर में इन दिनों महिलाओं की चोटी कटने का घटनाएं हो रहीं हैं। इसी की शिकार बाकरगंज निवासी दिलशाद बेगम उर्फ मैना भी हुई। जो अपना इलाज कराने खानकाह नियाजिया में डा. कमाल मियां नियाजी के पास पहुंची। मैना का बताना है कि वो घर में थी। बाहर का दरवाजा खटका तो वो दरवाजा खोलने चली गई। जैसे ही दरवाजा खोला एक बिल्ली दिखी और चोटी कट कर जमीन पर गिर पड़ी। इतने पर वो बेहोश हो गई। फिर पता नहीं क्या हुआ। थोड़ी देर बाद होश आया तो आंखों से दिखाई नहीं दे रहा था। फिर घर वाले यहां कमाल मियां के पास ले आए। उनके रूहानी इलाज से अब तबयत ठीक और आंखों से भी दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

इधर कमाल मियां कहना है कि यह क्या है कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिर जो तरह तरह की अफवाह फैली है कि लोग शय और जिन्न तक की बात कर रहे हैं। इस पर लोगों को यकीन नहीं करना चाहिए। वो खुद भी इस तरह की बातों के कायल नहीं है। उन्होंने बताया कि इस तरह के तमाम फोन भी उनके पास आ रहे हैं वो सभी को यह मशवरा दे रहे हैं कि महिलाएं सिर ढक कर रहें। पढ़ने के लिए दुआएं बता रहे हैं जिसे हर वक्त पढ़ती रहें। खास तौर नमाज कायम करने पर जोर दे रहा हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed