फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In case of non-recovery, action will be taken for suspension along with withholding of salary

Bareilly News: वसूली न करने पर वेतन रोकने के साथ ही निलंबन की होगी कार्रवाई

Thu, 06 Mar 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
In case of non-recovery, action will be taken for suspension along with withholding of salary
बरेली। गृहकर की वसूली न करने पर वेतन रोकने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। शासन स्तर पर हुई समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने चेतावनी दी है। गृहकर वसूली के मामले में बरेली सबसे निचले पायदान पर होने की वजह से प्रमुख सचिव ने फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन

गृहकर वसूली को लेकर बुधवार को शासन स्तर पर प्रमुख सचिव ने वर्चुअल समीक्षा की। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें वेतन रोकने के साथ निलंबन की कार्रवाई और उसकी संस्तुति करने को कहा है। उन्होंने वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बैठक के दौरान कहा कि वेतन रोकने और निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा किस वार्ड से कितनी वसूली आई और कितनी बाकी है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि जल्द ही बड़े बकायेदारों की सूची जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed