फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Bithri, miscreants robbed a couple at knife point

Bareilly News: बिथरी में बदमाशों ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा

Sun, 27 Jul 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
In Bithri, miscreants robbed a couple at knife point
बिथरी चैैनपुर। बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दंपती को शनिवार दोपहर बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट लिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश रिठौरा रोड पर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुड़िया भीकमपुर गांव निवासी होरीलाल अपनी पत्नी निर्मला देवी और बेटे के साथ दोपहर के वक्त बाइक से बहनोई झंकारीलाल के यहां आलमपुर गजरौला गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नवदिया हरकिशन गांव के मोड़ पर पहुंची पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगा दी। होरीलाल ने बताया कि एक बदमाश ने नकाब पहना हुआ था। दूसरे ने निर्मला के ऊपर चाकू रख दिया।
विज्ञापन

फिर उनके कान के कुंडल, गले से मंगलसूत्र व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद रिठौरा की तरफ भाग गए। राहगीरों की मदद से दंपती थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और एसओजी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed