{"_id":"6782609bc830d8db3e0058fb","slug":"in-a-year-13-convicts-were-given-death-sentence-76-got-life-imprisonment-bareilly-news-c-4-lko1064-558965-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सालभर में 13 दोषियों को फांसी की सजा, 76 को मिली उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सालभर में 13 दोषियों को फांसी की सजा, 76 को मिली उम्रकैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने में पुलिस का अभियान (ऑपरेशन कन्विक्शन) काफी कारगर रहा। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के अलग-अलग न्यायालयों ने वर्ष 2024 में 304 आपराधिक मामलों में 414 दोषियों को सजा सुनाई। इस दौरान चार मामलों में 13 दोषियों को फांसी और 46 मामलों में 76 को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई। एनडीपीएस के 23 मामलों में 24 को, लूट-डकैती के पांच मामलों में नौ दोषियों को सजा सुनाई गई।
पाॅक्सो एक्ट के 106 मामलों में 133 को, चोरी के 10 मामलों में 13 को, गैंगस्टर के 35 मामलों में 45 को, गोकशी के दो मामलों में दो व कातिलाना हमले के 51 मामलों में 99 दोषियों को कैद की सजा सुनाई गई। दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, जालसाजी-धोखाखड़ी और नकबजनी के मामलों में भी 15 दोषियों को अदालतों ने सजा सुनाई। जिन चार मामलों में 13 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें बारादरी, बहेड़ी, कैंट और मीरगंज के एक-एक मामले शामिल हैं। संवाद न्यूज एजेंसी
--
सभी थाने आपराधिक मामलों में कोर्ट में मजबूत पैरवी कर रहे हैं। इसी वजह से वर्ष 2024 में 304 आपराधिक मामलों में 414 दोषियों को सजा दिलाने में कामयाबी मिली है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले भी शामिल रहे। - अनुराग आर्य, एसएसपी

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन