{"_id":"57bb4f914f1c1bf53ed4fe58","slug":"improvement-exam-today-passes-manipulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंप्रूवमेंट परीक्षा आज से, प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंप्रूवमेंट परीक्षा आज से, प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए 93 सेंटर बनाये गये हैं, जिन पर 77400 छात्र-छात्राएं स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा देंगे। दो सचल दस्ते भी बनाये गये हैं लेकिन परीक्षाएं अफरातफरी के माहौल में ही शुरू होंगी। अधिकांश परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में यूनिवर्सिटी ने उनके विषयों को बदलकर गड़बड़ी कर दी है। इससे परेशान परीक्षार्थी विषय सही कराने के लिए यूनिवर्सिटी में पूरे दिन भटकते रहे। इसके विरोध में एबीवीपी और एनएसयू समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हंगामा किया। एबीवीपी के सदस्यों ने कुलपति कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कुलसचिव के कार्यालय में न होने पर वह छात्रों ने उनके चैंबर में धरना दिया।
उपकुलसचिव महेश कुमार प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को बताया कि प्रवेश पत्र एजेंसी ने जारी किये हैं। यह गलती उसी स्तर पर हुई है। हालांकि उन्होंने कुलसचिव डॉ. साहिबलाल मौर्य की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया कि प्रवेशपत्र की गड़बड़ी से किसी की परीक्षा प्रभावित नहीं होगी। जिस परीक्षार्थी ने फार्म में जो विषय भरा है, वह उसी की परीक्षा अपने सेंटर पर दे सकेंगे। इस बाबत परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकोें को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। छात्रों ने गड़बड़ी करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करके कार्रवाई करने की मांग की। एबीवीपी का प्रदर्शन जिला संयोजक अवनीश चौबे और महानगर संगठन मंत्री अभय चौहान के नेतृत्व में हुआ। इससे पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों के विषय बदलने के विरोध में कुलसचिव का घेराव किया। इसमें फरहान अली, कादिर खान, सलीम, जावेद खान आदि शामिल रहे।
इंसेट...
प्रवेशपत्र पर लिखे गये गलत विषय
बरेली। ऐसे तमाम परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी में पहुंचे, जिन्होंने परीक्षा फार्म में तो हिंदी या कला विषय भरा लेकिन प्रवेश पत्र पर उनका विषय संस्कृत और अंग्रेजी लिखा गया है। ऐसे ही भगवान देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र नदीम अहमद ने हिंदी भाषा के लिए परीक्षा फार्म भरा लेकिन उनके प्रवेश पत्र पर ड्राइंग पेंटिंग लिख दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित रहेगा बाहरी लोगों का प्रवेश
बरेली। बरेली कालेज ने भी इंप्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। प्राचार्य ने फरमान जारी किया है कि सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न डेढ़ बजे से सायं पांच बजे तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेट पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश और कैंपस में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।