फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Impression of commercial taxes on Janaki Dal Mills and Easy Day

जानकी दाल मिल और ईजी डे पर वाणिज्य कर का छापा

Sat, 29 Apr 2017 01:32 AM IST
 बरेली। 
 बरेली।  Updated Sat, 29 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Impression of commercial taxes on Janaki Dal Mills and Easy Day
जानकी दाल मिल और ईजी डे पर वाणिज्य कर का छापा - फोटो : जानकी दाल मिल और ईजी डे पर वाणिज्य कर का छापा
वाणिज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा ने दाल मिल, ईजी-डे और स्कूल ड्रेस कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। छापा दल को मौके पर संदिग्ध कागजात और अभिलेख हाथ लगे हैं, जिससे पता चलता है कि तीनों प्रतिष्ठानाें पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही थी। जब्त हुए अभिलेखों की छानबीन के बाद टैक्स और जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर टैक्स चोरी की जानकारी मिलने पर वाणिज्य कर की टीम संयुक्त आयुक्त एसएल दोहरे के निर्देशन में जानकी इंडस्ट्रीज पहुंची। टीम ने इस दाल मिल पर हो रहे कारोबार की सघन छानबीन शुरू की। कारोबारी खरीद फरोख्त और उत्पादन संबंधी सही जानकारी नहीं दे पाए। अभिलेखों में भी गड़बड़ी के संकेत मिले। छापे के दौरान एसीएम थर्ड भी मौजूद रहीं। नई बस्ती स्थित यह दाल मिल बेसन भी बनाती है। वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में अभी तक इसने कोई टैक्स जमा नहीं किया, जबकि करोड़ों का कारोबार हो रहा है। फर्म में सभी टैक्स मल्टीनेशनल कंपनी के नाम पर समायोजित किया जा रहा था। लगभग 15 करोड़ों रुपये के टर्नओवर पर टैक्स चोरी पकड़ में आई है।
विज्ञापन

ईजी-डे भी नहीं दे पाया हिसाब
डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार की अगुवाई में दूसरी टीम सिविल लाइंस स्थित ईजी-डे स्टोर पर जांच करने पहुंची। स्टोर मैनेजर खरीद-बिक्री का सही हिसाब नहीं दे पाए। लगभग एक करोड़ के टर्नओवर पर टैक्स चोरी पकड़ में आई है। यहां कंप्यूटर से बन रहे बिलों में भी हेराफेरी पाई गई। इस प्रतिष्ठान पर पिछले साल भी छापामारा गया था। उस समय भी अधिक दाम वसूली और टैक्स चोरी मिली थी। ये कार्रवाई भी लंबित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में पकड़ी टैक्स चोरी
विभाग के पास यूनिक सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में किताबें और स्टेशनरी बेचने की शिकायत आई थी। जांच में पाया गया कि स्कूल वाणिज्य कर में पंजीकृत नहीं है और ना ही कोई टैक्स ही दिया जाता है। इस स्कूल में छह लाख के टर्नओवर पर टैक्स चोरी पकड़ी गई। जांच टीम में वाणिज्य कर अधिकारी अशोक चौधरी, नितिन कुमार बाजपेई, राजेंद्र द्विवेदी, शिवकुमार, चरण सिंह, नीलेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed